लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने न्यू साइबरक्राइम सेल कार्यालय का किया उद्घाटन

 लखनऊ-नए नए तरीके से बढ़ रहे साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने न्यू साइबरक्राइम सेल कार्यालय का किया उद्घाटन      पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर द्वारा आज  कोतवाली हजरतगंज में स्थापित किये गये साइबर क्राइम सेल के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया

           इस मौके पर जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोयार्ड, जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी और  साइबर क्राइम सेल एसीपी विवेक रंजन समेत 17 साइबर क्राइम सेल के  पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।वही साइबर अपराध से लोगों को जागरूक करने के लिए जिंगल बेल टोन बनाई गई।जिससे लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जा सके।